Site icon Yashbharat.com

Promotion in Mining खनिज विभाग में कई अधिकारियों के प्रमोशन, देखें लिस्ट

orig promotion1606172519 1659561453

Promotion in Mining खनिज विभाग में कई अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं। प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों को उच्चतर पदनाम दिए जाने के संबंध में गठित विभागीय छानबीन समिति की बैठक दिनांक 24/08/2023 को संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, मध्यप्रदेश की स्थापना के अंतर्गत विभाग के पदोन्नति के रिक्त पदों पर कनिष्ठ स्तर के पात्र अधिकारियों को नवीन विभागीय सेटअप अनुसार वर्तमान पदस्थापना स्थल पर उच्चतर पदनाम प्रदान किये जाने का राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय निर्णय लिया गया है।

जिससे विभाग के प्रशासनिक तथा विधिक कार्यों का प्रभावी संपादन सुनिश्चित हो सकेगा। उक्त उच्चतर पद का प्रभार वर्तमान व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन हेतु दिया जा रहा है, इसे पदोन्नति न माना जाये। उच्चतर पदनाम के साथ पदस्थ अधिकारी का वेतनमान वही रहेगा, जो उन्हें अपने वास्तविक कनिष्ठ पद पर प्राप्त हो रहा है। इस आदेश से कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। उक्त प्रशासकीय निर्णय के अनुक्रम में राज्य शासन एतद्वारा कंडिका-4 में वर्णित शर्तों के अधीन निम्नांकित खनि अधिकारियों को उप संचालक ( ख०प्र०) का उच्चतर पदनाम प्रदान किया गया है।

Exit mobile version