Site icon Yashbharat.com

प्रोजेक्ट नभचर : पक्षियों के संरक्षण का संकल्प, विभिन्न स्थानों पर वॉलिंटियर्स रख रहे सकोरे

IMG 20250411 WA0036

प्रोजेक्ट नभचर : पक्षियों के संरक्षण का संकल्प, विभिन्न स्थानों पर वॉलिंटियर्स रख रहे सकोरे

गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान, आवासों का नुकसान, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के कारण पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है, इसी को दृष्टिगत रखते हुए विज़न समूह के द्वारा प्रोजेक्ट नभचर चलाया जा रहा है। वॉलिंटियर्स के द्वारा अपने अपने घरों की छतों के साथ-साथ सुरम्य पार्क, जागृति पार्क, विभिन्न स्कूलों, वनों एवं विभिन्न स्थानों पर सकोरों की व्यवस्था गई, तथा निरंतर उन्हें भरने की जिम्मेदारी भी ली।
वॉलिंटियर्स ने न केवल सकोर रखे बल्कि पक्षियों के संरक्षण हेतु उनके आवासों के सुरक्षा का प्रबंध भी किया गया है।

वॉलिंटियर्स सभी से अपील कर रहे हैं कि वह भी अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें एवं उनके संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अवश्य निभाएं।

इस दौरान आशुतोष माणके, श्रीओम सिंह, अनुभव यादव, सिद्धार्थ सिंह, चेतना बर्मन, प्रिंसी पाण्डेय एवं अन्य वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

Exit mobile version