कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता

कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता
कटनी। कसौधन वैश्य समाज द्वारा कश्यप जयंती का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कसौधन वैश्य धर्मशाला से परंपरागत रूप से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें समाज के महिला-पुरुषों के साथ युवा और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
धर्मशाला परिसर से निकले जुलूस में समाजजन उत्साह के साथ शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, समरसता और समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। जुलूस के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को कश्यप जयंती की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में कसौधन समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष दर्शन गुप्ता, महामंत्री मनीष संजोग गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता सहित सुरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता, विवेक गुप्ता एवं दीपक गुप्ता की सहभागिता रही।
नवयुग मंडल के अध्यक्ष लवकुश गुप्ता, महामंत्री कृष्ण दास गुरु, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित राम गुप्ता, भारत गुप्ता, गोलू गुप्ता, आशीष गुप्ता एवं संजू गुप्ता भी उपस्थित रहे।
महिला मंडल की अध्यक्ष पूजा गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट अर्चना गुप्ता, महामंत्री कंचन गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, उपाध्यक्ष मोना गुप्ता सहित रमा गुप्ता, छवी गुप्ता, किरण गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, रोशनी गुप्ता, क्षमा गुप्ता, सुशील गुप्ता, सरिका गुप्ता एवं शशि गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।








