Site icon Yashbharat.com

मेहड़ दरबार शांतिनगर में निकाली गई शोभायात्रा प्रकाश पर्व पर देर रात तक चले आयोजन

motion photo 5461357184587158388

मेहड़ दरबार शांतिनगर में निकाली गई शोभायात्रा
प्रकाश पर्व पर देर रात तक चले आयोजन

कटनी- गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर शांतिनगर स्थित मेहड़ दरबार में दादी नानकी देवी व पप्पू भैया के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रकाश पर्व पर बुधवार को दरबार से सुबह छह बजे शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों व भजनों के बीच शोभायात्रा दरबार से प्रारंभ हुई और शांतिनगर के विभिन्न मार्ग का भ्रमण करते हुए वापस मेहड़ दरबार में समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया। बुधवार को कार्तिक कथा का समापन कर पंचामृत स्नान कराया गया। सुबह 11 बजे भजन, कीर्तन व सत्संग का आयोजन हुआ और रात को दिव्य डोली दर्शन व बधाई गीत के साथ 556 दीप जलाकर महाआरती की गई। आरती अरदास व आतिशबाजी के साथ प्रकाश पर्व मनाया गया। इससे पहले एक सप्ताह से शांतिनगर में रोजाना सुबह प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस दरबार में समाप्त होती थी। प्रभातफेरी के आयोजन के साथ ही रोजाना सत्संग, आरती व अरदास के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कटनी सहित आसपास के जिलों से भी सेवादारी कार्यक्रम में शामिल रहे l

Exit mobile version