प्रियंका गांधी का लोकसभा में पहला भाषण: ‘डर फैलाने वाले आज खुद भय में’
प्रियंका गांधी का लोकसभा में पहला भाषण: 'डर फैलाने वाले आज खुद भय में'

प्रियंका गांधी का लोकसभा में पहला भाषण: ‘डर फैलाने वाले आज खुद भय में’। संविधान पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि संविधान पार्टी विशेष नहीं बल्कि राष्ट्र का है. पार्टी विशेष ने संविधान निर्माण को हाईजैक कर लिया. वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने संविधान के रूप में मिले सुरक्षा कवच को तोड़ा है. भारत का संविधान, संघ का विधान नहीं है।
-
2014 के बाद विषमता तेजी से बढ़ीः अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि 2014 के बाद देश में विषमता तेजी से बढ़ी है. देश की 142 करोड़ आबादी मे 82 करोड़ लोग सरकारी अन्न पर जिंदा है. दूसरी तरफ देश की आधी से ज्यादा संपत्ति पर कुछ परिवारों का कब्जा है.
-
हमारी सीमाएं लगातार सिकुड़ रहीः अखिलेश यादव
अंतरराष्ट्रीय सीमा विवाद का जिक्र करते हुए सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सीमाएं लगातार सिकुड़ रही है. भारत और चीन की सेना सीमा से पीछे हटी है, जिसमें भारतीय सेना अपने ही क्षेत्र से पीछे हटी है जबकि चीनी सेना मामूली तौर पर पीछे हटी है. सीमाओं की रक्षा करना संप्रभुता की रक्षा करना होता है।
-
संविधान हमें शक्ति देता हैः अखिलेश
संविधान पर समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान हमारी रक्षा कवच और ढाल है. संविधान हमारी सुरक्षा है. संविधान हमें शक्ति देता है. संविधान पीड़ित और वंचितों को संरक्षण देता है. संविधान की रक्षा हमारे लिए जीवन-मरण का सवाल है.
-
आलोचना सुनने की हिम्मत नहींः प्रियंका
प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज के राजा भेष तो बदलते हैं, लेकिन उनके पास जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं है. ना ही उनमें आलोचना सुनने की ताकत है. उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है. लेकिन डर फैलाने वाले आज खुद भय में जी रहे हैं.
-
देश का संविधान, आरएसएस का विधान नहींः प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी संविधान को माथे पर लगाते हैं. लेकिन संभल, मणिपुर की हिंसा पर पीएम के माथे पर कोई शिकन नहीं होता देश का संविधान, आरएसएस का विधान नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियां विभाजनकारी हैं.








