Site icon Yashbharat.com

प्रीतम लोधी का विवादित बयान: ‘करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है?’ बेटे के एक्सीडेंट केस में एसडीओपी को दी चुनौती

Screenshot 20260421 092406 Chrome

प्रीतम लोधी का विवादित बयान: ‘करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है?’ बेटे के एक्सीडेंट केस में एसडीओपी को दी चुनौती।मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके बेटे दिनेश लोधी द्वारा थार गाड़ी से तीन राहगीरों को टक्कर मारने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है।

प्रीतम लोधी का विवादित बयान: ‘करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है?’ बेटे के एक्सीडेंट केस में एसडीओपी को दी चुनौती

बेटे से पूछताछ पर भड़के विधायक

विधायक ने आरोप लगाया है कि उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) डॉ. आयुष जाखड़ ने पूछताछ के दौरान उनके बेटे से कथित तौर पर कहा कि वह करैरा इलाके में नजर न आए। इसी बात से नाराज होकर विधायक ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

वीडियो में दी खुली चुनौती

सोमवार सुबह सामने आए एक वीडियो में प्रीतम लोधी ने एसडीओपी को चुनौती देते हुए कहा,
“करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है..? वह (मेरा बेटा) करैरा आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा, तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। अपनी औकात और कानून के दायरे में रहो, हमारा इतिहास भी देख लेना।”

मामला गरमाया, बढ़ सकता है विवाद

इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस हादसे और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, वहीं विधायक के बयान को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

Exit mobile version