सीतापुर के स्कूल में मिड-डे मील के नाम पर पानी जैसी सब्जी: वीडियो वायरल होने पर प्रिंसिपल सस्पेंड, दर्ज हुई FIR

सीतापुर के स्कूल में मिड-डे मील के नाम पर पानी जैसी सब्जी: वीडियो वायरल होने पर प्रिंसिपल सस्पेंड, दर्ज हुई FIR

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील (Mid-Day Meal) की पोल खोलता एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महमूदाबाद विकासखंड के छंगापुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को भोजन में सब्जी के नाम पर सिर्फ पानी परोसा जा रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए स्कूल की प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई है।

 पानी जैसी पतली सब्जी और गीली जमीन पर बैठकर खाते बच्चे

छंगापुर प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5, लगभग 63 बच्चे) में बीते 3 अगस्त को मेन्यू के मुताबिक आलू-तरोई की सब्जी और रोटी बनाई गई थी।

प्रिंसिपल निलंबित, रसोइया और प्रधानाध्यापक पर FIR

वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) गोरखनाथ पटेल तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर भोजन का निरीक्षण किया। धांधली की पुष्टि होने पर कड़ा एक्शन लिया गया:

  1. निलंबन और मुकदमा: खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर स्कूल की प्रिंसिपल कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

  2. कानूनी कार्रवाई: प्रिंसिपल कल्पना वर्मा और रसोइया अनीता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया है।

  3. डीएम के सख्त निर्देश: मामला तूल पकड़ते ही सीतापुर के जिलाधिकारी (DM) ने जिले के सभी सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता की गहन जांच के आदेश दिए हैं। सीतापुर के स्कूल में मिड-डे मील के नाम पर पानी जैसी सब्जी: वीडियो वायरल होने पर प्रिंसिपल सस्पेंड, दर्ज हुई FIR

Exit mobile version