Site icon Yashbharat.com

जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल संयोजन पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात सम्मानित

IMG 20260818 WA0009

 

जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल संयोजन पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात सम्मानि

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी संचालन में उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण और सराहनीय योगदान को देखते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा डॉ. चित्रा प्रभात को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय आयोजन को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। उनके नेतृत्व और कार्यकुशलता की इस उपलब्धि को महाविद्यालय परिवार ने गौरव का विषय बताया।

सम्मान प्राप्त होने पर महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने डॉ. चित्रा प्रभात को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version