katniमध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया पुनर्विकसित कटनी साउथ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया पुनर्विकसित कटनी साउथ रेलवे स्टेशन का उद्घाट

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ,सांसद बी डी शर्मा सहित विधायकों व महापौर की मौजूदगी में हुआ अमृत भारत योजना के तहत साउथ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

कटनी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में
आयोजित कार्यक्रम से कटनी साउथ रेलवे स्टेशन सहित देश के 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।इस अवसर पर यहां कटनी साउथ अमृत रेलवे स्टेशन में उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद खजुराहो एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा ,यात्री सुविधाओं से युक्त ,अत्याधुनिक और नये स्वरूप में बने अत्यंत सुंदर और भव्य रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के साक्षी बने।

इस दौरान, विधायक विजयराघवगढ़  संजय सत्येन्द्र पाठक,विधायक मुड़वारा  संदीप जायसवाल, विधायक बडवारा  धीरेन्द्र बहादुर सिंह,महापौर  प्रीति सूरी, कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन , निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी,एरिया मैनेजर रेलवे  रोहित सिंह , पूर्व राज्य मंत्री अलका जैन उपस्थित रहे।

Back to top button