Site icon Yashbharat.com

खुशहाली दिवस पर विजयराघवगढ़ का गौरव, प्रियांश जैन राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित,भोपाल संगोष्ठी में आनंद क्लबों का सम्मान, सेवा और सकारात्मकता की मिसाल बना कटनी

IMG 20260320 WA0054

खुशहाली दिवस पर विजयराघवगढ़ का गौरव, प्रियांश जैन राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित,भोपाल संगोष्ठी में आनंद क्लबों का सम्मान, सेवा और सकारात्मकता की मिसाल बना कटन

कटनी -विजयराघवगढ़ अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित आनंद के आयाम राष्ट्रीय संगोष्ठी एक भावनात्मक और प्रेरणादायक आयोजन बनकर उभरी जहाँ खुशहाली को केवल शब्द नहीं बल्कि जीवन का उद्देश्य मानकर उसे समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है बल्कि हर व्यक्ति के जीवन में सच्ची खुशहाली और संतुलन लाना है। उन्होंने कहा कि सेवा सहयोग और सकारात्मक सोच ही वह मार्ग है जो समाज को वास्तविक आनंद की ओर ले जाता है।संगोष्ठी के दौरान प्रदेशभर से आए विभिन्न आनंद क्लबों के प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से डॉ. शारदा प्रसाद साहू आनंद क्लब के प्रतिनिधि प्रियांश जैन को मंच पर सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बन गया। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष चन्द्रभान पाल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। डॉ. शारदा प्रसाद साहू आनंद क्लब समाज में सकारात्मक सोच सेवा भावना और आनंदमयी जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सतत कार्य कर रहा है। यह क्लब राहत समर्पण सेवा समिति की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिक्षा महिला सशक्तिकरण पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर मिला यह सम्मान न केवल एक उपलब्धि है बल्कि समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत भी है। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि जब सेवा और समर्पण की भावना सच्ची हो, तो उसकी गूंज प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय मंच तक सुनाई देती है।

Exit mobile version