Site icon Yashbharat.com

जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज: जबलपुर में अधिकारियों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

एक तरफ जनगणना, दूसरी तरफ बोर्ड परीक्षा: विदिशा में शिक्षक बने 'सुपरमैन', परीक्षा केंद्र और फील्ड के बीच चकराया सिर

एक तरफ जनगणना, दूसरी तरफ बोर्ड परीक्षा: विदिशा में शिक्षक बने 'सुपरमैन', परीक्षा केंद्र और फील्ड के बीच चकराया सिर

जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज: जबलपुर में अधिकारियों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

जबलपुर: देश में होने वाली जनगणना 2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम जबलपुर ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में जबलपुर जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों और नगर निगम के जोनल चार्ज अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डेटा की गुणवत्ता और तकनीकी व्यवस्था पर जोर

शहरी क्षेत्र के मुख्य जनगणना अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों पर आयोजित इस ट्रेनिंग में अधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज: जबलपुर में अधिकारियों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया:

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोपाल से आए जनगणना कार्य निदेशालय के सहायक निदेशक सुधीर कुमार, जबलपुर जनगणना प्रभारी मनोज नाथानी और नगर जनगणना अधिकारी मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके अलावा पनागर, सिहोरा, कटंगी, मझौली, पाटन, भेड़ाघाट, बरेला और शहपुरा सहित विभिन्न नगरीय निकायों के अधिकारी तथा जबलपुर नगर निगम के 1 से 16 संभाग के जोनल अधिकारी शामिल हुए।

फरवरी 2027 में होगी जनसंख्या की मुख्य गणना

प्रशासन के अनुसार, जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत फरवरी 2027 में मुख्य जनसंख्या गणना का काम निर्धारित शेड्यूल के तहत किया जाएगा। अधिकारियों को पहले से प्रशिक्षित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि गणना के दौरान तकनीकी या प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की बाधा न आए।

Exit mobile version