Site icon Yashbharat.com

शि‍व के घर शहनाई की तैयारी: भोपाल से है ला रहे जैन बहू, देखें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेटे के सगाई की तस्वीरें

shivraj singh chouhan son sagayi one 2024 05 1b2734dffefdfc7f58a6615ab4b95c13

शि‍व के घर शहनाई की तैयारी: भोपाल से है ला रहे जैन बहू, देखें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेटे के सगाई की तस्वीरें, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के जैन परिवार की बेटी से हुई है। इस सगाई को शिवराज सिंह चौहान के परिवार ने अब तक गोपनीय ही रखा है। अब सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद यह जानकारी सामने आई है।

शिवराज इस समय प्रदेश के बाहर चुनाव प्रचार में व्यस्त

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हैं। विदिशा समेत मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है और शिवराज इस समय प्रदेश के बाहर चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस व्यस्तता के बीच भी उन्होंने वक्त निकाला और छोटे बेटे की सगाई करवा दी। बताया जा रहा है कि कुणाल की सगाई भोपाल के डॉ. इंदरमल जैन के परिवार में हुई है। डॉ. इंदरमल जैन का निवास भोपाल के 74 बंगले के पास निषाद कॉलोनी में है। उनके बेटे डॉ. संदीप जैन की बेटी से ही कुणाल की सगाई हुई है।

शिवराज के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि कुणाल ने अमेरिका में पढ़ाई की है और इसी दौरान उनका परिचय डॉ. संदीप जैन की बेटी से हुआ था। लड़की का नाम रिद्धी बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों करीब दो साल से दोस्त हैं। दोनों के परिवारों ने इसी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला किया है। डॉ. संदीप जैन ने इस बात की पुष्टि की है कि रोका का कार्यक्रम हुआ है। सगाई का औपचारिक कार्यक्रम नहीं था।

छोटे बेटे हैं कुणाल

शिवराज के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कार्तिकेय को उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता है। हालिया लोकसभा चुनावों में भी शिवराज के चुनाव प्रचार का अभियान कार्तिकेय ने संभाल रखा था। 2013 से ही वह राजनीतिक तौर पर सक्रिय दिखाई देते हैं। उनकी शादी अभी नहीं हुई है। उनसे पहले छोटे बेटे कुणाल की सगाई हुई है। कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं। कुणाल मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी के मैनेजिंग पार्टनर हैं। उनका फोकस सुंदर फूड्स एंड डेयरी पर ही रहता है, जहां से दूध के साथ-साथ घी, पनीर, लस्सी, दही एवं पानी भी भोपाल एवं आसपास के जिलों में सप्लाई होता है। इससे पहले कुणाल ने भोपाल में फूलों की दुकान खोली थी।

Exit mobile version