Pre-Wedding Photoshoot Places: कपल को कराना है प्री-वेडिंग फोटोशूट, तो बेस्ट रहेंगी ये रोमांटिक जगहें
Pre-Wedding Photoshoot Places शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार वालों, दोस्त और रिश्तेदारों की खूब तस्वीरें क्लिक होती हैं। शादी के हर एक फंक्शन की याद को ताजा करने के लिए कैमरामैन या ड्रोन पूरी शादी को अपने कैमरे में कैप्चर करते हैं। शादी के बाद आप इन तस्वीरों को देख अपने खास दिन को याद करते हैं लेकिन अब एक नया ट्रेंड आ गया है, वह है प्री-वेडिंग फोटोशूट का। शादी में तो कपल के साथ परिवार और रिश्तेदार सभी तस्वीरों में होते हैं। पति-पत्नी के कपल पोज कम ही हो पाते हैं। होते भी हैं तो एक ही तरह के कपड़ों, जिसे वह शादी के समय पहनते हैं, उसी में सारी तस्वीरें बन जाती हैं। लेकिन शादी से पहले होने वाले दूल्हा और दुल्हन अपनी कपल तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। रोमांटिक माहौल में प्यार जताते या एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए अपने मनपसंद पोज देते हैं। ये सब वह प्री वेडिंग फोटोशूट में करते हैं। अब सवाल है कि कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट कहां कराएं? इसके लिए कई खूबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं, जहां शादी से पहले कपल अपनी तस्वीरें क्लिक करवा सकती हैं। ये लोकेशन प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए परफेक्ट हैं। चलिए जानते हैं भारत में प्री-वेडिंग फोटोशूट की सबसे बेस्ट जगहों के बारे में।
Pre-Wedding Photoshoot Places हुमायूं का मकबरा
दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो यहां हुमायूं का मकबरा फोटोशूट के लिए काफी बेस्ट जगह रहेगी। यहां पूरे इलाके में आप कहीं भी फोटोशूट करवा सकते हैं। अपने पार्टनर के हाथ में हाथ डाले आप एक से बढ़कर एक रोमांटिक पोज दे सकते हैं।
Pre-Wedding Photoshoot Places हौज खास विलेज
साउथ दिल्ली में स्थित हौज खास विलेज भी आउटडोर प्री-वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड दे सकता है। यहां पर ऐतिहासिक किला और झील की सुंदरता के बीच जब तस्वीरों में कपल जब एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले नजर आएंगे, तो वह पल उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा।
Pre-Wedding Photoshoot Places लोधी गार्डन
दिल्ली के ही लोधी गार्डन में भी आप अपने पार्टनर के साथ शादी से पहले फोटोशूट करा सकते हैं। यहां आपको मोहम्मद शाह का मकबरा, सिकंदर लोदी का मकबरा, शीशा गुंबद और बारा गुंबद जैसी स्मारकों में फोटो क्लिक कराएंगे तो राॅयल कपल जैसा माहौल बनेगा।
Pre-Wedding Photoshoot Places गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज
दिल्ली के गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज में भी कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं। ये जगह काफी फेमस है और कपल की तस्वीरे काफी अच्छे बैकग्राउंड के साथ आएंगी। यहां फोटोशूट कराने के लिए टिकट लेना पड़ता है।