प्रथम नाकरा ने प्रथम प्रयास में पास की सीए परीक्षा

IMG 20240712 WA0012

कटनी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार को सीए मई 2024 का रिजल्ट घोषित किया गया।

इसमें दुबे कालोनी निवासी अजय नाकरा व कुसुम नाकरा के पुत्र प्रथम नाकरा ने सफलता प्राप्त की है। पिता अजय नाकरा ने बताया कि प्रथम ने नियमित रूप से 18 घंटे तक अध्ययन कर पहली बार में सीए परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रथम ने सफलता का श्रेय अपनी मां कुसुम व पिता अजय को दिया है।

इसे भी पढ़ें-  पचमढ़ी में दर्दनाक हादसा: बंदर से बैग छुड़ाने की कोशिश में 150 फीट गहरी खाई में गिरा नागपुर का पर्यटक, मौत