Prasadam inauguration in Ujjain: मध्यप्रदेश में 25 हज़ार मांस की दुकानों पर सरकार ने लगाया ताला, महाकालेश्वर में फ़ूड हब ‘प्रसादम’ की हुई शुरुआत
Prasadam inauguration in Ujjain: मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने रविवार को महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक में बना भारत का पहला स्वस्थ एवं स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ देशवासियों को समर्पित कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रसादम और अवंतिका हाट बाजार का जायजा भी लिया और व्यंंजनों का लुफ्त उठाया। सीएम यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मीट की दुकानों को बंद करने के फैसले के बाद 25 दिन में लगभग 25 हजार मांस की दुकानें बंद हुईं।
Prasadam inauguration Ujjain
उज्जैन में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण व उज्जैन फूड स्ट्रीट “प्रसादम्” का उद्घाटन-
https://twitter.com/i/broadcasts/1dRJZEylDjmGBhttps://t.co/VAE7qZjeLz
ये है प्रसादम की खासियत
प्रसादम नीलकंठ वन के समीप उज्जैन स्मार्ट सिटी ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से मिली पौने दो करोड़ रुपये की अनुदान राशि से बनाया है। यहां श्रद्धालुओं के वाहन पार्क करने सहित डिजिटल पेमेंट, सुरक्षित शुद्ध पेयजल, छायादार बैठक स्थल, उपयोगी स्टेज, प्लांटेशन, डस्टबिन सुविधा भी है। प्रसादम की दुकानों में भोजन बनाने के लिए पानी भी आरओ का इस्तेमाल किया जाएगा।
संदेह होने पर खाद्य पदार्थ की जांच के लिए स्टाल भी लगाया है। “ईट राइट फूड” के सभी मापदंडों का यहां विशेष ध्यान रखा जा रहा है और आगे भी रखे जाने का दावा है। यह ऐसा फूड स्ट्रीट हब है जो लोगों को पौष्टिक, हितकारी और साफ भोजन प्राप्त करने का विकल्प प्रदान करता है। यहां स्वच्छता के उच्च मानकों का पालन करते हुए भोजन बनाया और परोसा जाएगा ताकि उपभोक्ता की सुरक्षा और हितों को सुनिश्चित किया जा सके।
पीएम को लेकर बोले यादव
मोहन यादव ने कहा कि 2014 में जब गोवा में नरेन्द्र मोदी का नाम घोषित हुआ तो उसकी विचार बैठक उज्जैन में हुई और यहां तय हुआ कि भविष्य का प्रधानमंत्री कौन होगा। मोहन यादव ने इस दौरान कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों की भी तारीफ की।

