Site icon Yashbharat.com

अग्रसेन जयंती महोत्सव पर स्तुत्य पहल; जिंदगी बचाने आगे आए समाजसेवी, 60 यूनिट रक्तदान

IMG 20240923 WA0009

कटनी। अग्रसेन जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस के उपलक्ष में अग्रवाल भवन (धर्मशाला) में रक्तदान, सीबीसी, थैलेसीमिया एवं अन्य निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन मित्तल द्वारा किया गया।

अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने की। पूजन अर्चन के पश्चात शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। शिविर के प्रारंभ में पवन मित्तल, सुनील अग्रवाल और प्रदीप पुरषवानी ने रक्तदान कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सीबीसी जांच के लिए लगभग 85

लोगों का पंजीकरण हुआ, जबकि 60 लोगों ने रक्तदान किया, जिसके परिणामस्वरूप 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर के समापन समारोह में जिला चिकित्सालय से आए हुए डॉक्टरों एवं उनके स्टाफ का समाज एवं मंडलों के पदाधिकारी एवं विशाल रक्तदान सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियागया। इस मौके पर समाज के सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, केदार प्रसाद अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, अग्रवाल परिवार के सदस्य मौजूद थे। महिला सदस्यों में दीप्ति अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। इस शिविर का आयोजन समाज की सेवा भावना और एकता का प्रतीक रहा, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने मिलकर सहभागिता दिखाई।

बताया गया रक्तदान का महत्व

जिला अस्पताल के स्टॉफ ने बताया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को तीन से चार माह में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से हमें कोई नुकसान नहीं, बल्कि फायदा है। हम किसी का जीवन बचाने के काम आ जाते हैं। हमें अच्छा भी लगता है।

Exit mobile version