Site icon Yashbharat.com

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: 200 रुपये कम रसोई गैस के दाम,कमर्शिलय गैस के दाम भी घटे; सभी को मिलेगा फायदा

Lpg

Lpg

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: 200 रुपये कम रसोई गैस के दाम,कमर्शिलय गैस के दाम भी घटे; सभी को फायदा मिलेगा। रक्षा बंधन के पहले केंद्र सरकार ने देशवासियों को एक बड़ा गिफ्ट दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट बैठक के बाद इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी गैस उपभाक्ताओं के लिए गैस सिलिंडर का रेट 200 रुपये कम होगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उज्ज्वला योजना में पहले ही सिलिंडर 200 रुपये सस्ता दिया जा रहा है, ऐसे में इस योजना के हितग्राहियों को यह गैस सिलिंडर 400 रुपये सस्ता मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।

 

100 रुपये घटे थे कमर्शिलय गैस सिलिंडर के रेट

इसी महीने एक अगस्त को तेल कंपनियां कमर्शियल गैस सिलिंडर के रेट 100 रुपये घटा चुकी हैं। इससे होटल सहित अन्य कमर्शियल गैस का उपयोग करने वालों को राहत मिली थी। रक्षा बंधन से पहले गैस सिलिंडर के रेट घटना सरकार द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा खुशी उन महिलाओं को है जो घर का बजट संभालती हैं। नए रेट जल्द ही लागू हो जाएंगे।

Exit mobile version