सिंधु नौजवान मंडल के तत्वाधान में प्रभात फेरी का आयोजन जयकारों व भजनों के बीच झूमे श्रद्धालु, सिंधी फैमिली वॉकाथन 2.0 से होगा कार्यक्रमों का आगा
कटनी। सिंधु नौजवान मंडल के तत्वाधान में भगवान श्री झूलेलाल के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव से निकाली जा रही है। प्रभात फेरी के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालु भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए भजनों की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे।
प्रभात फेरी के प्रथम दिवस का मार्ग पंजाबी गुरुद्वारा, शम्भू टॉकीज रोड, संत नगर पूर्व, बजाज हॉस्पिटल, मित्तल कॉलोनी, महाराज स्व. घनश्यामदास शर्मा निवास, पवन खेतपाल, तनवानी बाड़ा, मनीष जगवानी, डॉ. राजकुमार नागवानी, अर्जुनदास झामनानी गली, वाधवानी परिवार, जय रामसिंघानी, सुरेश चावला निवास, स्व. महेश तनवानी (गोकुल धाम कॉलोनी परिवार), मित्तल कॉलोनी, अशोक आहूजा आदि स्थानों से होकर निकला, जहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।
द्वितीय दिवस में प्रभात फेरी निरंकारी कॉलोनी, वरुण भवन, हरगुनदास डोडानी, गिरधारी दुल्हानी, ईश्वर वाधवानी, मंगलानी परिवार, गिदवानी परिवार, माखीजा परिवार, तोलानी परिवार, मनीष संगतानी, विजय हिन्दूजा निवास, ठारवानी परिवार, धर्मलोक हॉस्पिटल, सुरेश बसरानी, चन्द्रभान रोहरा निवास आदि स्थानों से निकाली गई।
तृतीय दिवस में प्रभात फेरी सिद्धबाबा कॉलोनी, संत नगर पश्चिम, राधास्वामी कॉलोनी, मोहन हीरानी निवास, चन्दूलाल जादवानी, जीवनानी परिवार, आधारकाप, मतलानी परिवार, रवि पृथ्यानी, राजेश रोहरा, राजकुमार नानकानी, राजा चेलानी, माटानी परिवार, अमर पुरुस्वानी, सिंधी भाउरन ग्रुप, नारायणदास कलवानी, स्व. गिरधारीलाल खूबचंदानी, गोविन्द सचदेवा, गुलाब चेलानी आदि श्रद्धालुओं ने अपने इष्टदेव का स्वागत किया।
चतुर्थ दिवस में प्रभात फेरी बजाज गली, सचदेवा गली, मोहन रोहरा निवास, स्वामी शांतिप्रकाश दरबार, राम तख्तानी, नेवंदराम खूबचंदानी, रोचलानी तिराहा, वरंदमल चांदवानी निवास, कटारिया गली, संगतानी भवन, विक्की रावलानी,सुनील बदलानी आदि स्थानों से होकर निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वागत किया।
प्रभात फेरी में प्रभारी ईश्वर वाधवानी, कन्हैया लाल सागर,विजय रोहरा, जयकुमार रामसिंघानी, शसंजय जीवनानी, दादा त्रिलोकचंद भोजवानी, राजा चेलानी, हरीश बहलानी, विजय हिन्दूजा, रवि पृथ्यानी, श्रीचंद तनवानी, राजकुमार पोहानी, राजेश रोहरा, सुरेश चावला, सुनील पृथ्यानी, विनय जादवानी सहित बड़ी संख्या में सेवादार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 15 मार्च (रविवार) को विशाल सिंधी फैमिली वॉकाथन 2.0 से कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके पश्चात
16 मार्च को मशहूर सूफी गायक कासम कव्वाल की प्रस्तुति, 17 मार्च को बाल फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता,
18 मार्च को रितुका सुंदरानी एवं अमन सुंदरानी की प्रस्तुति में संगीत संध्या, 19 मार्च को आम भंडारा तथा
20 मार्च को झूलेलाल मंदिर गुरूनानक वार्ड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी कार्यक्रम चड्डा कॉलेज परिसर एवं निर्धारित स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। मंडल ने समाजबंधुओं से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
