Site icon Yashbharat.com

Prabhari Mantri इसी सप्ताह जिलों को मिल जाएंगे प्रभारी मंत्री

Dr. mohan yadav cm mp

Prabhari Mantri राजधानी भोपाल से बड़ी खबर यह है कि राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह जिलों को मिल जाएंगे प्रभारी मंत्री दरअसल मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट बनने के बाद जिलों में प्रभारी मंत्री नहीं बनाया गया था लेकिन सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह, प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस परेड की सलामी और प्रदेश में होने वाले कर्मचारियों के तबादलों की जिम्मेदारी संभालने के लिए मंत्रियों के प्रभार जिलों की सूची तैयार कर ली है. माना जा रहा है कि इसका बहुत जल्द ऐलान हो जाएगा. माना यह जा रहा है कि डॉक्टर मोहन यादव ने प्रभारी मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है. इसका ऐलान इसी सप्ताह में कर दिया जाएगा।

प्रदेश के 32 मंत्रियों को 55 जिलों का प्रभार सौंपने के लिए जो फार्मूला तैयार किया गया है, उनमें उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री अपने पास एक से अधिक जिलों का प्रभार रख सकते हैं, जबकि नए नवेले मंत्रियों को एक ही जिले का प्रभार सौंपा जाएगा। प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभाव वाले जिलों में ध्वजारोहण कर सकें, इसके लिए 15 अगस्त से पहले सभी मंत्रियों को प्रभार सौंप दिए जाएंगे।

बताया जाता है कि इसके लिए क्षेत्रीय संतुलन बनाए जाने हेतु सभी नेताओं से चर्चा की जा चुकी है. अपुष्ट सूत्रों अनुसार ग्वालियर चंबल संभाग में राजनीतिक फ फंसा हुआ है प्राप्त जानकारी अनुसार रामनिवास रावत को मुरैना, नारायण सिंह कुशवाहा को ग्वालियर, प्रद्युम्न सिंह तोमर को गुना ऐदल सिंह कंसाना को भिंड का प्रभारी बनाए जाने की संभावना है।

बताया जाता है कि अगर ग्वालियर का प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत को बनाया जाता है तो नारायण सिंह कुशवाहा को दतिया तथा श्योपुर दो जिलों का प्रभारी बनाया जा सकता है। इसके बाद 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने जिले में प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Exit mobile version