Latest

घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलनें पर प्रभा नें सरकार को दिया धन्यवाद

कटनी। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत जिले में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार अभियान चलाकर आयुष्मान भारत निरामयम योजना के पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनके निःशुल्क कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में गुरूवार 2 जनवरी को जालपा देवी वार्ड निवासी शासकीय पेंशनर, श्रीमती प्रभा सोनी को उनके घर पर ही पहुंचकर उनका आयुष्मान कार्ड बनानें की कार्यवाही पूर्ण की गई। श्रीमती प्रभा सोनी ने बताया कि उनकी आयु 70 वर्ष से अधिक होने व आने-जाने में असमर्थ होनें के कारण वे अपना आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बनवा पाईं थी। जिला प्रशासनों द्वारा प्रदान की जा रही विशेष सुविधा के चलते आज जिला चिकित्सालय की ए.एन.एम श्रीमती निक्की कुरील द्वारा उनके घर पर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाकर उनकी स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क प्रदान की गई। अब जरूरत पड़ने पर हमें कार्ड का लाभ मिल सकेगा। श्रीमती प्रभा सोनी ने कहा कि भारत सरकार की यह एक अच्छी पहल है, जिसमें गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड योजना से पांच लाख रूपये की मदद मिल जाती है। इसके लिए मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं । ज्ञातव्य हो कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। इसकी सहायता से एक वर्ष की अवधि में पाँच लाख रुपए तक के उपचार की सहायता दी जाती है। शासन द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि को आधार माना गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 70 साल से अधिक आयु के शत -प्रतिशत व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक