Post Office Small Saving Schemes: ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि (SSY) समेत पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में निवेश करना आसान हो गया है। डाक विभाग (Postal Department) के अनुसार, पोस्ट ऑफिस के ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) शाखाओं में चेक की सुविधा नहीं होने की वजह से विड्रॉल फॉर्म (SB-7) के जरिए डिपॉजिट करने और अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान की गई है।
डाक विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अब ग्रामीण डाक सेवक ब्रांच में डिपॉजिट और नए अकाउंट खोलने के लिए विड्रॉल फॉर्म के साथ सेविंग्स पासबुक पर्याप्त होगी। इस फॉर्म के जरिए 5000 रुपए तक डिपॉजिट किए जा सकेंगे।
यदि 5000 रुपए से ज्यादा जमा करने होंगे तो जमाकर्ता को विड्रॉल फॉर्म SB-7 के साथ पोस्ट ऑफिस पासबुक और पे-इन स्लिप भी देना होगी। इसके अलावा संबंधित स्कीम के लिए SB/RD/SSA या PPF की पासबुक भी दिखानी होगी। ग्रामीण डाक सेवक पोस्ट पोस्टर आपके विड्रॉल फॉर्म, पे-इन स्लिप और पासबुक को चेक करेगा। इसके बाद ग्रामीण डाक सेवक ब्रांच के अकाउंट ऑफिस से जमाकर्ता को पासबुक और रसीद मिलेगी।














