Site icon Yashbharat.com

प्रियंका गांधी की जीत की भविष्यवाणी: प्रयागराज में लगे पोस्टर

priyanka gandhi

Wayanad Lok Sabha ByElection: वायनाड में प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की ओर, 1 लाख से अधि‍क वोटों से आगे

प्रियंका गांधी की जीत की भविष्यवाणी: प्रयागराज में लगे पोस्टर, प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर प्रयागराज में एक पोस्टर ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है , जिसमें उन्हें वायनाड उपचुनाव में अग्रिम जीत की बधाई दी गई है. पोस्टर में इंदिरा गांधी और प्रियंका की फोटो के साथ लिखा गया है इंदिरा इज बैक. वायनाड के उपचुनाव के नतीजे कल 23 नवंबर को घोषित होंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक पोस्टर ने राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. दरअसल, कांग्रेस महासचिव को लेकर नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक शहर प्रयागराज के एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने एक पोस्टर लगाकर उन्हें वायनाड लोकसभा में अग्रिम जीत की बधाई दी है. यह पोस्टर आनंद भवन पर लगाया गया है. पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रियंका की एक साथ फोटो लगाई गई है और इसके साथ लिखा गया है, इंदिरा इज बैक

इस पोस्ट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. कांग्रेस महासचिव को लेकर इससे पहले भी ऐसे पोस्टर लगाए जा चुके हैं. पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सीट फूलपुर भी प्रयागराज जिले में है. कांग्रेस के कार्यकर्ता अक्सर ऐसे पोस्टर लगाकर प्रियंका और राहुल गांधी से मांग करते हैं कि वे यहां से चुनाव लड़ें.

कल आ रहे हैं वायनाड के नतीजे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार हैं. इस उपचुनाव के साथ प्रियंका गांधी ने पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रखा है. यह सीट उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई थी

प्रियंका गांधी की जीत की भविष्यवाणी: प्रयागराज में लगे पोस्टर

Exit mobile version