Poster War BJP Vs Ghamandiya: राहुल पर विवादास्पद पोस्टर नए जमाने का रावण बताया धर्म विरोधी-राम विरोधी

Poster War BJP Vs Ghamandiya: ‘नए जमाने का रावण इविल-धर्म विरोधी-राम विरोधी, विवादास्पद पोस्टर जारी कर राहुल को रावण बताया गया है । बीजेपी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोला है. भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘रावण’ (Ravan) बताया है. बीजेपी (BJP) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा ‘नए जमाने का रावण. वो इविल है. धर्म विरोधी है. राम विरोधी है. उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है.’

आपको बताते चलें कि बीजेपी के सभी नेता और प्रवक्ता विपक्ष यानी इंडी गठबंधन के नेताओं पर ताबड़तोड़ सियासी हमला कर रहे हैं. इस दौरान बीजेपी के नेता कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) को भ्रष्टाचार के मामलों के लेकर घेर रहे हैं, वहीं अन्य विरोधी दलों पर भी भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर निशाना साधा जा रहा है.

 

घमंडिया फाइल्स का चौथा एपिसोड जारी

इसके साथ ही बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से घमंडिया फाइल्स नाम से चौथा एपिसोड जारी किया है, बीजेपी ने इस चेप्टर में पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज टीएमसी (TMC) पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘TMC के राज में बंगाल में चुनाव जीतने के लिए कैसे उड़ाई जाती है लोकतंत्र की धज्जियां, मारपीट, हत्या और बलात्कार से गांव-गांव तक फैला है ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं का खौफ.’ 3 मिनट 50 सेकेंड के एक वीडियो को पोस्ट करके बीजेपी ने पश्चिम बंगाल का हाल बताया है.

आपको बताते चलें कि इससे पहले बीजेपी, कांग्रेस फाइल्स नाम से एक सीरीज चला चुकी है, जिसमें कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार और घोटालों की जननी बताया गया था. इस सीरीज में यूपीए -1 और यूपीए -2 के राज में हुए घोटालों की सिलसिलेवार याद दिलाई गई थी.

 

Exit mobile version