तिलक महाविद्यालय मे जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोज
कटनी -प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मध्य प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई एवं डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ माधुरी गर्ग कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के मार्गदर्शन में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी से नदियों, तालाबों, बावड़ियों जैसे जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन और स्वच्छता बनाना है । इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जल बचाओ, वृक्ष लगाओ विषय पर पोस्टर एवं नारा लेखन जल के महत्व पर लिखकर लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया प्रतियोगिता के माध्यम से स्वयंसेवक आकर्षक पोस्टर तैयार किया और नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण की अपील की विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, जल संचयन और जल के महत्व पर आधारित आकर्षक व संदेश परक पोस्टर तैयार किया कार्यक्रम के दौरान डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह ने कहा कि जल केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति सजग रहने और समाज में जागरुकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। डॉ माधुरी गर्ग कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा जल के महत्व को समझाना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने रचनात्मक एवं आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से समाज को एक सशक्त संदेश देने का प्रयास किया गया इस प्रतियोगिता में डॉ माधुरी गर्ग, डॉ विनय बाजपेई, डॉक्टर प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉक्टर सूची सिंह, आयुष तिवारी अलका चौहान, सीता कुशवाहा, वंशिका सोनी, रिया कुशवाहा, रोशनी, शालिनी, रागनी तिवारी, कृतिका मिश्रा, श्वेता शुक्ला, कल्याण सिंह यादव, शिवम बर्मन, भूमिका मिश्रा, तुलसा सिंह, रामू पटेल प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं जल संरक्षण का संदेश पोस्टर के माध्यम से दिए अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया

