Site icon Yashbharat.com

कन्या महाविद्यालय मे पोस्टर प्रतियोगिता, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रश्न मंच, लोक नृत्य व लोक गीत गायन,एकल एवं समूह का आयोजन किया गया

IMG 20241124 WA0062

कन्या महाविद्यालय मे पोस्टर प्रतियोगिता, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रश्न मंच, लोक नृत्य व लोक गीत गायन,एकल एवं समूह का आयोजन किया गय

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ अंतर्गत अकादमीक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन विभिन्न गतिविधियों के आयोजन से दिनांक 23 नवम्बर 2024 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में किया गया। उक्त दिनांक को महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता मे पोस्टर प्रतियोगिता, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रश्न मंच, लोक नृत्य (एकल एवं समूह) व लोक गीत गायन (एकल एवं समूह) का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया और साथ ही अपना उत्तम प्रदर्शन दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य महोदय द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को उद्बोधित कर भारतीय ज्ञान परंपरा को अपनी काला के माध्यम से प्रसारित करने के प्रयास की सराहना करते हुए महाविद्यालय की अन्य छात्राओं को भी अपनी मूल शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेकर अपने स्वयं की क्षमताओं को बढ़ाने और कल का विकास करने हमारी भारतीय परंपराओं और ज्ञान को जन जन तक प्रसारित करने हेतु प्रेरित किया।

महाविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं मे प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने की सूचना भी छात्राओं को दी गई। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्राचार्य महोदय द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के समन्वयक एवं समस्त समिति सदस्यों को बधाई दी गई।

Exit mobile version