Site icon Yashbharat.com

Post Office के नियमों में बदलाव से खाताधारकों को होगा बड़ा फायदा

38944 post office

डाकघरों के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। जिसमें खाताधारकों को राहत दी गई है। इंडियन पोस्ट ने डाकघर की सेविंग योजनाओं में पैसा निकासी की लिमिट को बढ़ा दिया है। ग्रामीण डाक सेवा की ब्रांच में रकम निकासी की सीमा पांच हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दी है। ऐसे में अब कस्टमर एक दिन में बीस हजार रुपए तक निकाल सकते हैं।

नए नियमों में पोस्ट ऑफिस जीडीएस की ब्रांच में पैसा निकालने की लिमिट में बढ़ा दी गई। इससे पहले तक यह सीमा 5,000 रुपए हर दिन थी, जो अब बढ़कर 20,000 रुपए कर दी गई है। डाकघर ने नए नियम में अब कोई भी ब्रांच पोस्टमास्टर एक दिन में एक अकाउंट में पचास हजार रुपए से अधिक नकद लेन-देन को स्वीकार नहीं कर सकता है।

ऐसे में खाताधारक एक दिन में 50,000 रुपए से अधिक का लेन-देन नहीं होगा। वहीं सेविंग अकाउंट के अलावा अब सार्वजनिक भविष्य निधि, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मासिक आय योजना, किसान विकास पत्र और राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र योजनाओं में पैसा चेक या विदड्राल फॉर्म के जरिए स्वीकार किया जाएगा।नए नियमों के मुताबिक किसी भी सीबीएस पोस्ट ऑफिस के पीओएसबी चेक को एटपार चेक के रूप में माना जाएगा। इन्हें क्लियरिंग के लिए नहीं भेजा जाएगा। इसके साथ ही डाकघर के सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस 500 रुपए रखना अनिवार्य है। इससे कम होने पर पेनाल्टी लगती है।

Exit mobile version