बेंगलुरु। कहने को बड़े शहर की होटल रेस्टोरेंट सुरक्षा की दृष्टि से अपने आप को बेहद सजग बताते हैं पर हकीकत क्या है यह हम आपको बताने जा रहे हैं। बेंगलुरु के एक मंहगे होटल रेस्टोरेंट की घटिया और सस्ती करतूत सामने आई है। बेंगलुरु बीईएल रोड स्थित ‘थर्ड वेव कॉफी’ (Third Wave Coffee) नामक कैफे से जुड़ा है। यहां एक कर्मचारी द्वारा लेडीज वॉशरूम में रिकॉर्डिंग की जा रही थी। कर्मचारी ने शौचालय में रखे कूड़ेदान में मोबाइल छिपा दिया था। बताया गया कि कर्मचारी ने करीब दो घंटे तक वॉशरूम में रिकॉर्डिंग की थी।
कैफे पहुंची एक कस्टमर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है। कस्टमर ने बताया कि कर्मचारी ने मोबाइल को डस्टबिन में छुपा दिया था और वीडियो मोड ऑन कर दिया था। कर्मचारी ने डस्टबिन में एक छेद भी कर रखा था, जिससे सिर्फ कैमरा ही दिखाई दे रहा था। कस्टमर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
कैफे प्रबंधन ने सफाई दी है। प्रबंधन ने कहा, ‘हमारे ग्राहकों की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता है। कॉफी शॉप की नीति सख्त है और बीईएल रोड स्टोर में संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया है, साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।’

