Site icon Yashbharat.com

पनामा के भूकंप पर देवड़ा-थरूर में छिड़ा ‘राजनीतिक तंज’: शशि थरूर बोले- ‘NDA के पैरों तले खिसक रही जमीन’, मिलिंद देवड़ा का पलटवार

पनामा के भूकंप पर देवड़ा-थरूर में छिड़ा 'राजनीतिक तंज': शशि थरूर बोले- 'NDA के पैरों तले खिसक रही जमीन', मिलिंद देवड़ा का पलटवार

पनामा के भूकंप पर देवड़ा-थरूर में छिड़ा 'राजनीतिक तंज': शशि थरूर बोले- 'NDA के पैरों तले खिसक रही जमीन', मिलिंद देवड़ा का पलटवार

पनामा के भूकंप पर देवड़ा-थरूर में छिड़ा ‘राजनीतिक तंज’: शशि थरूर बोले- ‘NDA के पैरों तले खिसक रही जमीन’, मिलिंद देवड़ा का पलटवार

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और शिवसेना (शिंदे गुट) के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा के बीच एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। इस बार दोनों नेताओं के बीच यह बयानबाजी पनामा में आए भूकंप को लेकर हुई।पनामा के भूकंप पर देवड़ा-थरूर में छिड़ा ‘राजनीतिक तंज’: शशि थरूर बोले- ‘NDA के पैरों तले खिसक रही जमीन’, मिलिंद देवड़ा का पलटवार

इसकी शुरुआत तब हुई जब मिलिंद देवड़ा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पनामा यात्रा को लेकर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “पनामा वापस आना अच्छा लगा। कुछ दिन पहले ही इस देश में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। वहां रहने के दौरान एक-दो झटके और महसूस हुए। शुक्र है कि पनामा और मैं, दोनों सुरक्षित हैं!”

शशि थरूर ने कसा तंज

अपनी खास शब्दावली और लेखनी के लिए पहचाने जाने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देवड़ा के पोस्ट पर चुटकी लेने का मौका नहीं गंवाया। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या देश में एनडीए (NDA) को अपने पैरों तले जमीन हिलती हुई महसूस हो रही है?

थरूर ने लिखा, “यह जानकर तसल्ली हुई कि हमारे दोस्त ठीक हैं और आप पनामा में आए भूकंप से सुरक्षित बच गए! हालांकि, भारत में आपके सहयोगियों को शायद अपने पैरों के नीचे जमीन हिलती हुई महसूस हो रही होगी…”

मिलिंद देवड़ा का करारा पलटवार

थरूर के इस तंज पर मिलिंद देवड़ा ने भी पीछे न हटते हुए तुरंत पलटवार किया। उन्होंने विपक्षी खेमे में हो रही हलचलों पर निशाना साधते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि आप उन नए लोगों की बात कर रहे हैं जो विपक्ष के स्थापित ढांचे में बड़ी हलचल (टेक्टोनिक शिफ्ट) पैदा कर रहे हैं?” इसके साथ ही उन्होंने एक ‘विंकिंग इमोजी’ भी साझा किया।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से अपना दशकों पुराना नाता तोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया था। इस्तीफा देते समय उन्होंने कांग्रेस को “दम घोंटने वाली और टॉक्सिक” पार्टी करार दिया था।

Exit mobile version