Site icon Yashbharat.com

पुलिस जासूसी कर रही है? BJP विधायक ने SP पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस जासूसी कर रही है? BJP विधायक ने SP पर लगाए गंभीर आरोप। पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर नेताजी सुर्खियां बटोर रहे हैं. विधायक का कहना है कि पुलिस उनके मोबाइल की रिकॉर्डिंग कर रही है. उनका यह भी आरोप है कि कुछ पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं।

पुलिस जासूसी कर रही है? BJP विधायक ने SP पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक पर यह आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि शिवपुरी एसपी के कहने पर ग्वालियर पुलिस मेरे मोबाइल की रिकॉर्डिंग कर रही है. हमारा एसपी कांग्रेस मानसिकता का है. कांग्रेस मानसिकता के अधिकारियों को लेकर मैं सरकार और संगठन में शिकायत किया हूं।

विधायक ने यह भी कहा कि प्रदेश में सरकार हमारी है पर अधिकारी हमारे नहीं हैं. हालांकि, इस पूरे मामले में कार्रवाई को लेकर उन्होंने संगठन और सरकार से बात की है. गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रीतम लोधी ने शिवपुरी एसपी पर पहले भी जासूसी के आरोप लगाए थे. अप्रैल में एक सभा के मंच से उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका मोबाइल टेप किया जा रहा है।

 

Exit mobile version