Site icon Yashbharat.com

माधवनगर थाना क्षेत्र में उपद्रव पर पुलिस का शिकंजा: 4 युवक गिरफ्तार

IMG 20250208 WA0003

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र में उपद्रव पर पुलिस का शिकंजा: 4 युवक गिरफ्तार।  कटनी के माधव नगर थाना अंतर्गत बांग्ला लाइन कुमार मोहल्ला अमीरगंज और इंदिरा ज्योति कॉलोनी से चार युगों को इलाके में उपद्रव कर गाली गलौज करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि शनिवार सुबह 10:00 बजे माधव नगर पुलिस ने जानकारी में बताया कि बीती रात माधव नगर के बांग्ला लाइन अमीरगंज इंदिरा ज्योति कॉलोनी और कुम्हार मोहल्ला में पुलिस को सूचना दी गई थी कि स्थानीय युवक उपग्रह पर गाली गलौज कर क्षेत्र वासियों को परेशान कर रहे हैं।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन क्षेत्रों में टीम भेज कर इन युवकों को गिरफ्तार किया और विधि संगत कार्रवाई की गई है इन युवकों में बंगला लाईन निवासी 20 वर्षीय साहिल वंशकार, अमीरगंज निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र चौधरी,हाऊसिंग बोर्ड नई ऐसी 50 वर्षीय सुधीर चौधरी और कुम्हार मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय विक्रम चौबे को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version