Thursday, April 9, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

बरही से बिहार तक का सफर: लापता बालक को पुलिस ने 5 महीने बाद किया बरामद

कटनी। एक नाबालिक लड़के की बरामदगी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। लड़का 20 अप्रैल से घर से लापता था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने लड़के की तस्वीर सोशल मीडिया, समाचार पत्रों और बाल गृहों में प्रसारित की। इस प्रयास से लड़के की जानकारी सासाराम बाल गृह, बिहार से मिली। पुलिस टीम ने परिजनों के साथ सासाराम जाकर लड़के की पहचान की और उसे स्वस्थ हालत में बरामद किया।

इस सफलता में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह और स.उ.नि. देवानंद शर्मा की मुख्य भूमिका रही। परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया और उनकी मेहनत की सराहना की।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम