Site icon Yashbharat.com

police promotion पुलिस विभाग में 6 सहायक उपनिरीक्षकों के प्रमोशन, एसपी अभिजीत रंजन ने लगाए स्टार

IMG 20240213 WA0030

police promotion कटनी जिले के पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक से कार्यवाहक उपनिरीक्षक पद पर पदस्थ 6 पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा पुलिस मुख्यालय पीएचक्यू भोपाल से जारी सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) प्रमोशन सूची के अनुसार जिले में पदस्थ 6 सहायक उपनिरीक्षकों को जिला मुख्यालय कार्यालय में उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) पद पर पदोन्नत किया।

जिला कटनी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, सहायक उपनिरीक्षक सुदामा प्रसाद दहिया, सहायक उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार बडगैया व सहायक उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद विश्वकर्मा, सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर तिवारी को एसपी अभिजीत रंजन द्वारा उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) पद पर पदभार ग्रहण कराते हुए स्टार लगाए । साथ ही सहायक उपनिरीक्षकों से उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) पद पर प्रमोट होते हुए सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। साथ ही बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

Exit mobile version