Site icon Yashbharat.com

ट्रक की टक्कर से गाय की मौत, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR

IMG 20250210 WA0008

कटनी। ट्रक की टक्कर से गाय की मौत, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIRऐ। नकेजे थाना क्षेत्र क़े ग्राम सरसवाही मे ट्रक कि टक्कर से गाय कि मौत पर पुलिस ने नहीं दर्ज कि एफ आई आर तो आक्रोषित युवा रविवार कि शाम लगभग 6 बजे काफ़ी संख्या मे थाने पहुँचे और वहा धरने मे बैठ गये। युवाओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रक वाहन मालिकों को लाभ पहुंचाने पुलिस उनका बचाव क़र रही है।

युवाओं का कहना था कि उन्होंने गांव कि भीतर से भारी वाहनों क़े निकलने मे रोक लगा दी है। गांव क़े बगल से अतिरिक्त मार्ग है जहाँ से भारी वाहन आसानी से आ जा सकते है। परन्तु पुलिस वाहन मालिकों क़े लाभ पहुंचाने क़े उदेश्य से ग्रामीणो पर गांव क़े अंदर से भारी वाहन निकलने देने का दबाव बना रही है।

उल्लेखित हो कि 28 जनवरी कि सुबह सरवाही ग्राम क़े हनुमान मंदिर क़े सामने एक ट्रक ने सड़क मे बैठी गाय को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

इसकी सुचना ग्रामीणो ने पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने ना तो गाय का पीएम कराया और ना वाहन चालक क़े खिलाफ एफ आई आर कि। ज़ब पशुमालिक ने वाहन मालिक क़े खिलाफ मामला पंजीबद्ध करने को कहा तो पुलिस ने नहीं किया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने एनकेजे थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया करीब 2 घंटे के बाद फिर दर्ज करने के अवसाद पर खत्म हुआ ।

धरना प्रदर्शन थाने के भीतर लगभग युवा एक घंटे से अधिक समय तक धरने पर बैठे रहे पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आक्षासन दिया तब जाकर युवाओं का प्रदर्शन खत्म हुआ साथ ही युवाओं ने कहा कि अगर आने वाले समय में गौ माता की दुर्घटनाएं पर रोक नही होगी तो ग्रामीणों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन की होगी।

Exit mobile version