इंदौर। सोशल मीडिया वायरल वीडियो के बाद पिल्ले के हत्यारे को पुलिस ने पकड़ा। लसूड़िया थाना क्षेत्र की पैराडाइज कॉलोनी में एक युवक द्वारा कुत्ते के पिल्ले की डंडे से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो के बाद पिल्ले के हत्यारे को पुलिस ने पकड़ा
घटना 19 मार्च की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में आरोपी पहले पिल्ले को अपने पास बुलाता है और फिर डंडे से उस पर हमला कर देता है। कई बार वार करने से पिल्ले की मौत हो गई।
मामले में पीपुल्स फॉर एनिमल्स की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
टीआई तारेश सोनी के अनुसार आरोपी ठेकेदारी का काम करता है और मामले की जांच जारी है।
