Site icon Yashbharat.com

पुलिस का अभियान: 169 वारंटियों व अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क सुरक्षा पर विशेष कार्रवाई

Picsart 25 11 19 14 18 48 701

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

पुलिस का अभियान: 169 वारंटियों व अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क सुरक्षा पर विशेष कार्रवा

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस ने एक विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

अभियान के प्रमुख हाइलाइट्स
* स्थाई वारंटी गिरफ्तारी: न्यायालय द्वारा जारी कुल 40 स्थाई वारंटी गिरफ्तार।
* अन्य वारंटी गिरफ्तारी: विभिन्न प्रकरणों में 104 वारंटी गिरफ्तार।
* गुंडा चेकिंग: अपराधियों के घर जाकर कुल 54 गुंडा चेक।
* निगरानी बदमाश: अचानक दबिश देकर 61 निगरानी बदमाशों के घरों की जांच।
* अवैध शराब व सार्वजनिक शराब सेवन: अभियान के दौरान 23 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिए गए।
* जमानती वारंट: गश्त के दौरान 58 जमानती वारंट तामील किए गए।
* समंस: 50 समंस कार्यवाही में लाए गए।

सड़क सुरक्षा पर विशेष कार्रवाई
रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कड़ी कार्रवाई।

अन्य कानूनी कार्यवाहियाँ
जुआ अधिनियम: जुआ खेलते पाए गए 2 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज।धारा 170 बीएनएसएस: परिशांति भंग करने पर 2 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई।
धारा 126,135 बीएनएसएस: परिशांति बनाए रखने हेतु 90 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण।धारा 129 बीएनएसएस: 35 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही।

Exit mobile version