Site icon Yashbharat.com

जबलपुर के गैंगस्टर सुयश उर्फ छोटू चौबे को पुलिस ने जतारा से किया गिरफ्तार

wp 17097567934563293692881551503439

छतरपुर। जबलपुर के गैंगस्टर सुयश उर्फ छोटू चौबे को पुलिस ने जतारा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए जबलपुर पुलिस और जतारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की थी। गैंगस्टर सुयश जबलपुर में दूसरे गैंगस्टर अन्ना की मौत के मामले में फरार था। पुलिस ने उसे आखिरकार पकड़ लिया है।

दरअसल, छोटू चौबे को जतारा के खरगुपुरा तिगैला से पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इस अपराधी के पकड़ाने के बाद टीकमगढ़ जिले में बड़े गैंगस्टरों की इंट्री होने की खबरे आने लगी है। छोटू चौबे के जतारा से पकड़ाने के बाद यही सवाल उठता है कि आखिर जतारा में उसके तार किससे जुड़े थे।

Exit mobile version