Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 2 लाख घरों तक पहुंचा पीएनजी, लेकिन नियमित उपभोक्ता केवल 1 लाख

भोपाल। मध्य प्रदेश में 2 लाख घरों तक पहुंचा पीएनजी, लेकिन नियमित उपभोक्ता केवल 1 लाख, मध्य प्रदेश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का कनेक्शन अब दो लाख घरों तक पहुंच गया है, लेकिन केवल एक लाख परिवार ही नियमित उपयोगकर्ता हैं। कई जगहों पर कनेक्शन मौजूद होने के बावजूद गैस की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

मध्य प्रदेश में 2 लाख घरों तक पहुंचा पीएनजी, लेकिन नियमित उपभोक्ता केवल 1 लाख

पाइपलाइन और आपूर्ति में देरी

प्रदेश के अधिकांश जिलों में पाइपलाइन का निर्माण पिछले तीन सालों में तेजी से हुआ है। लेकिन घर-घर कनेक्शन देने में देरी, उपभोक्ताओं में जानकारी की कमी और शुरुआती खर्च इसे प्रभावित कर रहे हैं।

इंदौर और ग्वालियर आगे, भोपाल पीछे

  • इंदौर: तय लक्ष्य 50 हजार, दिया 1,23,804 कनेक्शन
  • ग्वालियर: तय लक्ष्य 44 हजार, दिया 63,150 कनेक्शन
  • भोपाल: तय लक्ष्य 5,50,222, दिया केवल 40 हजार कनेक्शन

पीएनजी से परहेज की वजहें

  • पीएनजी स्थायी पाइपलाइन पर आधारित है, इसे कहीं ले जाना संभव नहीं।
  • आंच एलपीजी की तुलना में हल्की है, जिससे नई धारणा बन गई है।

नया सरकारी आदेश

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने आदेश दिया है कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी उपलब्ध है, तीन माह के भीतर इसका कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। समय सीमा के बाद एलपीजी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

भोपाल में थिंक गैस कंपनी ने अब तक 40 हजार परिवारों को कनेक्शन उपलब्ध करवा दिया है और अधिकांश को आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अब कनेक्शन और आपूर्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा।

— चंद्रभान सिंह जादौन, जिला आपूर्ति नियंत्रक

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम