Site icon Yashbharat.com

PM SVANidhi Yojana: 3 लाख रेहड़ी पटरी वालों को मिलेगी बड़ी सौगात, पीएम मोदी बांटेंगे लोन

pm modi

PM SVANidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्म निर्भर बनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री स्वनिधि रोजगार योजना लागू किया था और लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का पैकेज आत्म निर्भर भारत के नाम पर किया गया था।

अब इस दिशा में आगे बढ़ते हुए केंद्र सरकार फूटपाथ पर दुकान लगाने वालों (Street Vendors) को बड़ी सौगात देने जा रही है। मंगलवार को होने वाले एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ऐसे 3 लाख Street Vendores को लोन बांटेंगे। बता दें, पीएम स्वनिधि रोजगार योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर 10 हजार रुपए लोन निजी व सरकारी बैंक से ले सकते हैं।

इसके लिए वेंडरों के पास निगम द्वारा जारी पहचान पत्र होना जरूरी है। योजना के तहत गैर पंजीकृत वेंडर भी लोन के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य फूटपाथी, फेरीवाले व छोटे दुकानदार को लाभ दिलाना है। हितग्राहियों को बैंक से लिए लोन को एक साल के भीतर आसान किस्तों व साधारण ब्याज की दर से अदा होगा। साथ ही सात प्रतिशत का ब्याज अनुदान भी मिलेगा। यानी इससे ज्यादा का ब्याज सरकार भरेगी।

लगातार लॉकडाउन के चलते सड़कों के किनारे छोटे-छोटे व्यापार करने वालों की आर्थिक स्थिति खराब है। उनकी आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि रोजगार योजना लागू की गई है। योजना के तहत फूटपाथी दुकानदारों को 10 हजार रुपये तक का लोन बिना अनुदान के प्रदान करना है, लेकिन जानकारी के अभाव में यहां के दुकानदारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका में सैकड़ों फूटपाथी दुकानदार पंजीकृत हैं, जिसमें गिनती के ही दुकानदारों ने लोन के लिए आवेदन किया है। कई ऐसे हैं जिन्हें योजना की कोई जानकारी ही नहीं है। पालिका व बैंक के कर्मचारियों को प्रचार-प्रसार का अधिक से अधिक दुकानदारों को इसका लाभ दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि लोन लेकर ऐसे छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय को दोबारा शुरू कर सकें, लेकिन कर्मचारियों की सुस्ती के चलते कई व्यापारी अब भी योजना से अनभिज्ञ हैं।

Exit mobile version