PM मोदी का महिलाओं को खुला पत्र: 2029 चुनाव में लागू हो महिला आरक्षण, संसद में बढ़ेगी भागीदारी
PM मोदी का महिलाओं को खुला पत्र: 2029 चुनाव में लागू हो महिला आरक्षण, संसद में बढ़ेगी भागीदारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं के नाम एक खुला पत्र लिखकर महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि अगर 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ होते हैं, तो भारतीय लोकतंत्र और भी मजबूत होगा।
PM मोदी का महिलाओं को खुला पत्र: 2029 चुनाव में लागू हो महिला आरक्षण, संसद में बढ़ेगी भागीदारी
संसद में महिलाओं की भागीदारी जरूरी
पीएम मोदी ने अपने पत्र में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने इसे लोकतंत्र को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम बताया।
अप्रैल से विशेष सत्र
केंद्र सरकार ने 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम में जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं।
पीएम ने कहा कि इस मुद्दे पर अब और देरी करना महिलाओं के साथ अन्याय होगा।
2029 से लागू करने की तैयारी
महिला आरक्षण कानून सितंबर 2023 में पारित हुआ था, लेकिन इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ने के कारण 2034 से पहले लागू करना मुश्किल था। अब सरकार नियमों में संशोधन कर इसे 2029 के चुनाव से लागू करने की तैयारी में है।
कितनी सीटें होंगी आरक्षित?
लोकसभा की कुल सीटें बढ़कर 816 हो सकती हैं इनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी
पीएम की खास अपील
नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने सांसदों को पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करें और संसद में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।यह पहल भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और लोकतंत्र को और समावेशी बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

