पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान: ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का होगा गठन, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा’
पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान: 'फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का होगा गठन, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा'
PM मोदी ने संसद में कहा ‘बंकिम दा’, TMC सांसद ने जताई आपत्ति; वंदे मातरम पर विशेष चर्चा में हुई दिलचस्प नोकझोंक
पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान: ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का होगा गठन, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा’
नई दिल्ली: देशभर में गहराते पेपर लीक विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के ज़रिए सीधे देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों का हित और भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
दूसरी ओर, विपक्षी दल और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं।
Fast-Track Courts में चलेगा केस, पीएम मोदी का सख्त निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा:
“देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स (Fast-Track Courts) का गठन किया जाएगा। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”
राहुल गांधी का पलटवार: ‘आपने एजुकेशन सिस्टम को बर्बाद किया’
पीएम मोदी के पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाया है। राहुल गांधी ने सरकार के सामने फिर अपनी 3 प्रमुख मांगें दोहराईं:
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा।
प्रधानमंत्री छात्रों से माफी मांगें।
प्रदर्शनकारी छात्रों पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने का संकेत और संसद में चर्चा की तैयारी
सोनम वांगचुक का संदेश: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की थी। वांगचुक ने कहा कि यदि सरकार छात्रों पर बल प्रयोग रोकने और उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का भरोसा देती है, तो वे अपना अनशन खत्म कर देंगे। पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान: ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का होगा गठन, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा’
संसद में चर्चा: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि सरकार संसद में पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा कराने को पूरी तरह तैयार है और विपक्ष को इसके लिए दिन व समय तय करने का अधिकार दिया है।