Site icon Yashbharat.com

पीएम मोदी का वो जवाब जिसने ओबामा को कर दिया उनका मुरीद

images 6 2

पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपनी ईमानदारी और सहजता से अपना मुरीद बना लिया था। यह बात अमेरिका में भारत के राजदूत और पूर्व विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने साझा की है।

ढूंढते रह जाओगे 10, 20, 50 रुपये के नोट, यूपीआई और डिजिटलं ट्रांजेक्शन के चलते हुआ ऐसा

विनय क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के चरित्र में एक ईमानदारी है जो उनकी बातों में साफ झलकती है। उन्होंने एक घटना को याद करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका दौरे पर आए थे, तो बराक ओबामा ने उनसे उनके परिवार के बारे में बात की और पूछा कि उनकी मां कहां रहती हैं। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने हंसते हुए कहा कि उनकी मां इतने ही साइज के कमरे में रहती हैं, जितना बराक ओबामा की लिमोजिन कार का दायरा है।

विनय क्वात्रा ने बताया कि पीएम मोदी का जवाब सुनकर बराक ओबामा हैरान रह गए क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री के जवाब में एक सच्चाई महसूस हुई। इससे बराक ओबामा को यह अहसास हुआ कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए हैं।

इस घटना के बाद बराक ओबामा और पीएम मोदी के बीच एक जुड़ाव हुआ, जो उनकी ईमानदारी के आधार पर था। दोनों नेताओं के बीच अच्छी दोस्ती रही, जिसने भारत और अमेरिका को करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कहा था कि बराक ओबामा के साथ उनकी दोस्ती ने न केवल बराक को उनके करीब लाया है, बल्कि भारत और अमेरिका के लोगों को भी करीब लाया है।

Exit mobile version