FEATUREDLatestराष्ट्रीय

PM Modi Varanasi: पीएम मोदी बोले- भगवान की थीम पर बनेगा स्टेडियम, कहा- कुछ लोगों को वंदन से परेशानी

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी

महिलाओं को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां वो काशी सांसद खेल महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। साथ ही काशी सहित उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों को लोकार्पण करेंगे। अटल आवासीय विद्यालय 1115 करोड़ से बने हैं। इनमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से वर्चुअल जुडेंगे।

पीएम बोले- मैं आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं

नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन जैसा ऐतिहासिक कानून पास होने के बाद मैं सबसे पहले काशी में आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं।  ये मेरा सौभाग्य है कि इतनी बड़ी संख्या में आप हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। कुछ ही समय में दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू होने वाला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियिम ने इस बार दुर्गा पूजा के उत्साह को और भी कई गुना बढ़ा दिया है। इस कानून से देश के महिला विकास के लिए रास्ते खुलेंगे, लोक सभा और विधान विधान में महिलाओं की उपलब्धि बढ़ेगी। मैं इसके लिए देश भर की मताओं-बहनों को काशी की पवित्र धरती से बधाई देता हूं।

देश की तरक्की में भगीदारी निभा रहीं महिलाएं

नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश शुरू से पुरुष प्रधान रहा है। लेकिन जब से हमारी सरकार बनी है। खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। हमने मुद्रा योजना शुरू की। इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिला। जितने भी छोटे-बड़े उद्योग जो बंद होने थे, उन्हें फिर से गति मिली है। महिलाएं आज देश की तरक्की में भगीदारी निभा रही हैं। वे अपने हुनर से अपने इलाके में पहचान बना रही है।

वंदन शब्द से कुछ लोगों को दिक्कत

पीएम मोदी ने कहा कि हमें ऐसा समाज तैयार करना है जिसमें किसी नारी को आगे बढ़ने के लिए किसी की भी जरूरत न पड़े। इसिलिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत है। पीएम ने पूछा कि माताओं-बहनों का वंदन नहीं होगा तो किसका होगा।  इससे पहले महिलाओं ने पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।

महिलाओं के संबोधित कर रहे पीएम मोदी

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक महिलाएं पहुंचीं हैं।

संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi Varanasi Cricket Stadium Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम भगवान की थीम पर बनेगा। खेल को लेकर समाज की सोच बदली है। आज जो खेलेगा वही खिलेगा। इसके बाद पीएम मोदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं को संबोधित किया।
पीएम मोदी का काफिला संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचा। गोल्फ कार्ट में सवार होकर मंच तक पहुंचे। प्रधानमंत्री यहां नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। लगभग पांच हजार महिलाएं यहा  महिला अरक्षण बिल पास होने की खुशी में पीएम का स्वागत करेंगी। प्रधानमंत्री महिलाओं को संबोधित भी करेंगे।

Back to top button