Site icon Yashbharat.com

PM Modi US Visit Big Update: व्हाइट हाउस का बयान- पीएम मोदी की यात्रा सफल रही, रूसी तेल खरीदने के लिए भारत स्वतंत्र

paema matha ja bidana 1687539588

विनय क्वात्रा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच बातचीत हुई तो उसमें तकनीक को लेकर फोकस रहा। तकनीक के क्षेत्र में 20-25 क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिसमें दोनों देश साझीदारी कर सकते हैं। दोनों नेताओं के संयुक्त बयान में भी इसका जिक्र है।

क्वात्रा ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच चर्चा हुई तो दोनों के बीच वैश्विक चुनौतियों के बारे में बात हुई। साथ ही यह भी चर्चा हुई कि दोनों देश किस तरह से इस चुनौती को कम करने और इससे निपटने के लिए कैसे सहयोग कर सकते हैं। अब हमारी कोशिश होगी कि कैसे ये चर्चाएं ठोस रूप ले सकती हैं।
क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 9/11 हमले के दो दशकों बाद और 26/11 के एक दशक बाद आतंकवाद की समस्या अभी भी वैश्विक समुदाय के लिए चुनौती बनी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहचानने की जरूरत है  कि जो लोक आतंकवाद को प्रायोजित करते हैं और आतंकवाद का समर्थन करते हैं, उनकी पहचान करने की जरूरत है।  वे हमारे समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बने हुए हैं और उनसे बहुत सख्ती से निपटना होगा।
भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने राजकीय डिनर की कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ऐसी ही एक वीडियो में कलाकार अपनी प्रस्तुति के दौरान हिंदी फिल्म के मशहूर गाने ‘मेरी उम्र के नौजवानों….’ गीत गाते दिख रहे हैं।
पीएम मोदी के सम्मान में अमेरिका में दिए गए राजकीय भोज में कई दिग्गज शामिल हुए। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी और एल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी पत्नी अंजलि पिचाई भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान इनकी तस्वीर भी सामने आई है।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने असाधारण गर्मजोशी से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। जो बाइडन और जिल बाइडन के आतित्थ में आत्मीयता और गर्मजोशी साफ देखी जा सकती है।
अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी ने अमेरिका की चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी को भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने का आमंत्रण दिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री दिसंबर 2021 में ही देश में सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत कर चुके हैं और बीते 18 महीनों में इसमें काफी प्रगति हुई है। बीते कल के एलान से युवाओं को संदेश दिया गया है कि आने वाले सालों में उन्हें अमेरिकी स्टार्ट अप्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे देश का तकनीकी क्षेत्र खूब विकसित होगा। इसके निवेश से देश में 80 हजार नौकरियां बन सकती हैं।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गुरुवार को सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 2.8 बिलियन यूएस डॉलर के पैकेज को मंजूरी दी गई है। बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच तकनीक के जिन 20-25 क्षेत्रों में सहयोग की बात हुई है, उनमें सेमीकंडक्टर भी शामिल है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा अंतरिक्ष, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखलाओं में द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर लेकर जाएगी। पीएम मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त संत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले नेता बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को संबोधित करने से पहले 2016 में भी इसके दोनों सदनों को संबोधित किया था। हैरिस के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है। हमारे देश मिलकर भविष्य को आकार देंगे। हम अधिक समृद्ध, सुरक्षित और स्वस्थ दुनिया बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा,’अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी 21वीं सदी की सबसे अहम साझेदारियों में से एक है और यह यात्रा अंतरिक्ष से लेकर रक्षा, उभरती प्रौद्योगियों और आपूर्ति श्रृंखलाओं के क्षेत्र तक हमारी साझेदारी को अगले स्तर पर लेकर जाएगी।’
राजकीय रात्रिभोज संबोधन में भारतीय अमेरिकियों की प्रशंसा की
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका की दोस्ती दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाएगी। उन्होंने आज ट्वीट कर कहा कि दोनों देशों की दोस्ती हमारी दुनिया को एक बेहतर जगह बनाएगी। उन्होंने अमेरिका दौरे की कुछ झलक दिखाने वाला एक वीडियो भी साझा किया। उनका यह अमेरिका का छठवां दौरा है और पहली बार राजकीय यात्रा पर हैं।उन्होंने भारतीय अमेरिकियों की प्रगति को स्वीकार करते हुए गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उन्होंने अमेरिका के समावेशी समाज और अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। व्हाइट हाउस में आयोजित राजकीय रात्रिभोज में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘भारतीय अमेरिकियों ने अमेरिका में एक लंबा सफर तय किया है और उन्हें हमेशा एक सम्मानजनक स्थान मिला है। भारतीय अमेरिकियों ने यहां समावेशी समाज और अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’
कल से मिस्र के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी 24 जून से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मिस्र की राजधानी काहिरा जाएंगे। यह प्रधानमंत्री की देश की पहली यात्रा होगी।
Exit mobile version