PM Modi US Visit राष्ट्रपति बाइडेन ने PM मोदी का किया गर्मजोश स्वागत, लोग बोले- पहले कभी नहीं दिखा ऐसा उत्साह

PM Modi US Visit Live: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने कहा कि पहले कभी भी किसी नेता का व्हाइट हाउस में ऐसा स्वागत नहीं देखा गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के साथ आज की वार्ता की प्रतीक्षा कर रहा हूं. मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करेगी.”

व्हाइट हाउस के कैंपस में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग भी पहुंचे हुए हैं। पीएम के आगमन से पहले पेन मसाला ग्रुप ने व्हाइट हाउस में बॉलीवुड के गाने गाए।

Exit mobile version