PM Modi Us Visit न्यूयॉर्क में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना कर PM मोदी पहुंचे वाशिंगटन DC

PM Modi Us Visit Live News in Hindi: पीएम मोदी अपनी अमेरिकी यात्रा पर कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का न्यूयॉर्क में जोरदार स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह एक नया विश्व रिकॉर्ड 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक और प्रवक्ता माइकल एम्प्रिक ने कहा कि आज एक योग सत्र में अधिकांश राष्ट्रीयताओं के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब का प्रयास हुआ है। यह एक नया विश्व रिकॉर्ड है। यदि आप अधिकांश राष्ट्रीयता या कुछ करने के लिए एक रिकॉर्ड प्रयास के लिए जा रहे हैं और इसे राज्य के प्रमुख के साथ संयुक्त राष्ट्र में कर रहे हैं, तो यह करने का तरीका है।

वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों में उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने सांस्कृतिक नृत्य किया। वहीं प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के सदस्य विलार्ड इंटरकांटिनेंटल होटल के बाहर इकट्ठा हुए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे जिसके मद्देनजर भारतीय प्रवासियों में उत्साह देखा गया।

लाइव अपडेट

12:01 AM, 22-JUN-2023

वाशिंगटन डीसी पहुंचने के बाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। यहां सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद भारत और अमेरिका का राष्ट्रगान बजाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं। इससे पहले दिन में उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
09:48 PM, 21-JUN-2023
 
पुरी के बीच पर पीएम मोदी
ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग करते हुए चित्र बनाया।
Exit mobile version