Site icon Yashbharat.com

पीएम मोदी ने गोवा में 77 फीट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, रामायण थीम पार्क का भी किया उद्घाटन

Screenshot 20251128 165944 Chrome

पीएम मोदी ने गोवा में 77 फीट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, रामायण थीम पार्क का भी किया उद्घाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण गोवा जिले के श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

पीएम मोदी ने गोवा में 77 फीट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, रामायण थीम पार्क का भी किया उद्घाटन

इसके बाद पीएम मोदी ने श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मठ के 550वें साल के जश्न ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ के मौके पर मठ आए हैं।

 मोदी ने साउथ गोवा के पार्टगली में मठ में बने मंदिर का भी दौरा किया। यह मठ भारत के सबसे पुराने मठों में से एक है, जो अपने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के लिए जाना जाता है और सारस्वत समुदाय में इसका खास स्थान है। इस मौके पर गोवा के गवर्नर अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इस समारोह में मौजूद थे।

गोवा के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के मंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने भगवान राम की मूर्ति बनाई है, और यह भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। गोवा में श्रीराम की प्रतिमा के साथ रामायण थीम पार्क और राम संग्रहालय भी बनाया जा रहा है
Exit mobile version