PM Modi Swearing Ceremony LIVE Updates: मोदी कैबिनेट में जेडीयू के शामिल होने पर सस्पेंस

नई दिल्‍ली। PM Narendra Modi Oath Ceremony सूत्रों के अनुसार जेडीयू के मंत्रीमंडल में शामिल होने पर अभी भी संसय है।
नरेंद्र मोदी आज लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी उन सांसदों से 7 लोक कल्‍याण मार्ग पर मुलाकात की, जो आज मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया कि शिवसेना से एक नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। उद्धव ठाकरे ने अरविंद सावंत का नाम दिया है, वह मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह तय हुआ है कि प्रत्येक सहयोगी पार्टी से एक मंत्री होगा। इधर, खबर है कि बरेली से भाजपा सांसद संतोष गंगवार लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर बने सकते हैं। वह नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री खुद कह चुके हैं कि अटकलों पर ध्‍यान न दें।
LIVE Updates…

-मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावी मंत्रियों के साथ बैठक खत्म, अमित शाह, रविशंकर प्रसाद, आर के सिंह, नितिन गडकरी बैठक में शामिल हुए, साथ ही रामदास अठावले, वी के सिंह, थावरचंद गहलोत, मनसुख मांजविया, हर्षवर्धन सिंह, एस जयशंकर भी बैठक में शामिल हुए।

-राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट का शपथग्रहण कार्यक्रम थोड़ी देर में, मेहमानों का आना शुरू।

-पीएम के आवास पर मौजूद हैं पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर। मोदी सरकार में बन सकते हैं मंत्री।

-अपने आवास पर भावी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं पीएम मोदी, हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर भी पीएम आवास पर मौजूद।

–  मोदी मंत्रिमडल में शामिल हो सकते हैं अमित शाह। गुजरात भाजपा अध्य जीतू वघानी ने दी बधाई।

-शपथ से पहले नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्‍याण मार्ग भावी मंत्री पहुंच रहे हैं। मोदी के साथ चाय पर चर्चा  होगी ।

– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास 7 लोक कल्‍याण मार्ग पर पहुंचे। बता दें कि यूपी से भी कई सांसद मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने जा रहे हैं, ऐसी खबरें हैं।

– भाजपा नेता पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह के दिल्‍ली स्थित निवास पर पहुंचे।

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ लगभग पांच दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे। हालांकि, सबकी नजरें इस पर होंगी कि गृह, रक्षा, वित्त और विदेश विभाग की अहम जिम्मेदारी किसे दी जाएगी और इस जीत में मोदी के बड़े सेनापति रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे या नहीं। इस बीच पीएम मोदी ने शपथ लेने से पहले महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी सुबह राजघाट पहुंचे और वहां पर महात्‍मा गांधी को नमन किया। पीएम मोदी ने राजघाट और अटल समाधि स्थल पर जाने के बाद वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के साथ यहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, तीनों सेना के प्रमुख भी मौजूद रहे।

प्रोटेम स्पीकर
खबर है कि बरेली से बीजेपी सांसद संतोष गंगवार लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर बने सकते हैं। वह नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। दरअसल, प्रोटेम स्पीकर उसे बनाया जाता है, जो सबसे वरिष्ठ सांसद होता है। इस कसौटी पर संतोष गंगवार खरे उतरते हैं, वह आठवीं बार सांसद बने हैं। ऐसे में संतोष गंगवार का प्रोटेम स्‍पीकर बनना तय माना जा रहा है।

भव्‍य होगा शपथ ग्रहण समारोह
यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम भव्य होगा। इसमें बिम्सटेक देशों के प्रमुखों समेत लगभग 8000 अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। पहली बार इस तरह के समारोह में इतनी अधिक संख्या में अतिथि शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सबसे पहले प्रधानमंत्री और फिर क्रम व वरीयता से मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। समारोह करीब 90 मिनट का होगा। मंगलवार को मोदी और शाह की लंबी बैठक में मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई थी। बुधवार को फिर से दोनों नेताओं की लंबी बैठक हुई।

सोनिया-राहुल होंगे शामिल, ममता समेत कई मुख्यमंत्री नहीं दिखेंगे
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कई अन्य विपक्षी नेता समारोह में शिरकत करेंगे। चुनावी कटुता के बाद यह पहला मौका होगा जब ये सभी नेता एक साथ होंगे।

Exit mobile version