Site icon YASHBHARAT.COM

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट की राजस्थान की खास ‘गोल्डन पिछवाई पेंटिंग’, दुनिया को दिखाई भारतीय हस्तशिल्प की झलक

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट की राजस्थान की खास 'गोल्डन पिछवाई पेंटिंग', दुनिया को दिखाई भारतीय हस्तशिल्प की झलक

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट की राजस्थान की खास 'गोल्डन पिछवाई पेंटिंग', दुनिया को दिखाई भारतीय हस्तशिल्प की झलक

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट की राजस्थान की खास ‘गोल्डन पिछवाई पेंटिंग’, दुनिया को दिखाई भारतीय हस्तशिल्प की झलक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला का अपना दो दिवसीय दौरा पूरा कर लिया है और वे बुधवार तड़के नई दिल्ली लौट आए हैं। इस महत्वपूर्ण विदेश यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के कई शीर्ष नेताओं को भारत की पारंपरिक कलाकृतियां और अनमोल हस्तशिल्प भेंट किए। इन खास उपहारों के जरिए उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध कला, सांस्कृतिक विरासत और कारीगरों की बेमिसाल कारीगरी की झलक पेश की।

डोनाल्ड ट्रंप को दिया राजस्थान का शाही तोहफा

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राजस्थान के नाथद्वारा की प्रसिद्ध ‘गोल्डन पिछवाई पेंटिंग’ उपहार में दी। राजस्थान के नाथद्वारा से शुरू हुई यह पारंपरिक चित्रकला अपनी बेहद बारीक कारीगरी, चमकदार रंगों और आकर्षक चित्रांकन के लिए दुनिया भर में जानी जाती है।

इसे विशेष रूप से तैयार किए गए कपड़े पर खनिज रंगों और सोने की बारीक सजावट (गोल्ड वर्क) के साथ बनाया जाता है।इस पेंटिंग में कमल के फूल, गाय, पेड़ और सजावटी किनारों जैसे पारंपरिक दृश्य उकेरे जाते हैं। सोने की चमक इस कलाकृति को एक भव्य और शाही रूप प्रदान करती है।

अन्य वैश्विक नेताओं को भी मिले भारत के पारंपरिक उपहार

इस दौरे में दिया गया हर उपहार भारत के किसी न किसी राज्य की सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ा रहा। ट्रंप के अलावा, पीएम मोदी ने फिलीपींस की फर्स्ट लेडी को कश्मीर की प्रसिद्ध पश्मीना शॉल भेंट की। वहीं, अन्य वैश्विक नेताओं को कर्नाटक की पारंपरिक बिदरी कला और गुजरात की मशहूर रोगन पेंटिंग समेत भारत के विभिन्न हिस्सों की चुनिंदा हस्तकलाएं उपहार में दी गईं।

मनीला दौरे के प्रमुख कार्यक्रम

मनीला प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई अहम अंतरराष्ट्रीय बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, उन्होंने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और क्वाड (QUAD) नेताओं की बैठक में भाग लिया। इसके अलावा, पीएम मोदी मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान भी गए, जहां उन्होंने गुरुद्वारे के पुनर्विकास कार्य की शुरुआत से जुड़े समारोह में शिरकत कर भारतीय समुदाय और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपना जुड़ाव व्यक्त किया। PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट की राजस्थान की खास ‘गोल्डन पिछवाई पेंटिंग’, दुनिया को दिखाई भारतीय हस्तशिल्प की झलक

Exit mobile version