Site icon Yashbharat.com

PM modi pariksha pe charcha MP के छात्र तीर्थ सोनी, वंशिता माहेश्वरी और शिक्षिका योगिता नायक पूछेंगे पीएम से प्रश्न

images 49 1

PM modi pariksha pe charcha भोपाल जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के 11वीं के छात्र तीर्थ सोनी व छात्रा वंशिता माहेश्वरी और शिक्षिका योगिता नायक का चयन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुआ है।

प्रदेश से दो विद्यार्थी और एक शिक्षिका का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश से करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से तीन विद्यार्थी और शिक्षक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को रवाना हो रहे हैं। बता दें कि 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नई दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन 29 जनवरी को किया जा रहा है। इसमें देश भर से करीब 800 विद्यार्थी शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश और सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं अगले माह शुरू होने वाली है। ऐसे में हर साल नई दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें देश भर के विद्यार्थियों से सवाल मंगाए जाते हैं और इनमें से बेस्ट सवालों का चयन किया जाता है। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछने मौका मिलता है। इसमें हर राज्य से तीन या पांच बच्चों का चयन होता है, जिन्हें दिल्ली बुलाया जाता है।

भोपाल जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के 11वीं के छात्र तीर्थ सोनी व छात्रा वंशिता माहेश्वरी और शिक्षिका योगिता नायक का चयन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुआ है। ये तीनों बुधवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। तीर्थ सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मेरे आदर्श हैं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं उनसे मिलकर उनकी सफलता के बारे में पूछूंगा, ताकि मैं भी प्रेरित हो सकूं। मेरे पिता ड्रायवर हैं और मैं न्यूरो सर्जन बनना चाहता हूं। वहीं वंशिता माहेश्वरी ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। वह प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करेंगी कि कैसे सभी प्रतियोगिता में सफल हो सकती हैं।

Exit mobile version