PM Modi in USA Today Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका और भारत के शीर्ष सीईओ और अध्यक्षों से मुलाकात अमेरिका ने पीएम मोदी के राजकीय दौरे को हिट बताया है।
पीएम मोदी की यात्रा पर व्हाइट हाउस का बयान
व्हाइट हाउस में रणनीतिक संचार के एनएससी समन्वयक जॉन किर्बी ने पीएम नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा को बेहद सफल बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज व्हाइट हाउस की बेहद सफल राजकीय यात्रा संपन्न हुई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने वरिष्ठ अधिकारियों तथा अमेरिकी और भारतीय कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक की। पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने दोहराया कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक गहरे और व्यापक हुए हैं। भारत के रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर किर्बी ने कहा कि भारत को यह खुद तय करना है कि वह रूस से तेल खरीदे या नहीं।
राष्ट्रपति बाइडन ने पीएम मोदी को गिफ्ट की खास टी-शर्ट
भारतीय-अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक में राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक विशेष टी-शर्ट गिफ्ट की, जिस पर लिखा है- The Future is AI यानी ‘एआई भविष्य है’। साथ ही इसके नीचे इंग्लिश में अमेरिका और इंडिया लिखा है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए अमेरिका और इंडिया को एआई के रूप में संदर्भित किया था और कहा था कि एक एआई, अमेरिका-इंडिया भी है।
तय किया है और उन्हें हमेशा एक सम्मानजनक स्थान मिला है। भारतीय अमेरिकियों ने यहां समावेशी समाज और अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’
03:10 PM, 23-Jun-2023
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा अंतरिक्ष, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखलाओं में द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर लेकर जाएगी। पीएम मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त संत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले नेता बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को संबोधित करने से पहले 2016 में भी इसके दोनों सदनों को संबोधित किया था। हैरिस के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है। हमारे देश मिलकर भविष्य को आकार देंगे। हम अधिक समृद्ध, सुरक्षित और स्वस्थ दुनिया बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा,’अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी 21वीं सदी की सबसे अहम साझेदारियों में से एक है और यह यात्रा अंतरिक्ष से लेकर रक्षा, उभरती प्रौद्योगियों और आपूर्ति श्रृंखलाओं के क्षेत्र तक हमारी साझेदारी को अगले स्तर पर लेकर जाएगी।’
02:55 PM, 23-Jun-2023
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गुरुवार को सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 2.8 बिलियन यूएस डॉलर के पैकेज को मंजूरी दी गई है। बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच तकनीक के जिन 20-25 क्षेत्रों में सहयोग की बात हुई है, उनमें सेमीकंडक्टर भी शामिल है।
12:53 PM, 23-Jun-2023
अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी ने अमेरिका की चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी को भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने का आमंत्रण दिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री दिसंबर 2021 में ही देश में सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत कर चुके हैं और बीते 18 महीनों में इसमें काफी प्रगति हुई है। बीते कल के एलान से युवाओं को संदेश दिया गया है कि आने वाले सालों में उन्हें अमेरिकी स्टार्ट अप्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे देश का तकनीकी क्षेत्र खूब विकसित होगा। इसके निवेश से देश में 80 हजार नौकरियां बन सकती
